Monday, 14 November 2016

White Chicken Korma recipe in Hindi

White Chicken Korma Recipe

Ingredients

चिकन – 1/2 kilo (Chicken)

बादाम पाउडर – Table spoon (Almond powder)

निम्बू का रस – Table spoon (Lemon juice)

काली मिर्च पाउडर – 1/2 T spoon (Black pepper powder)

लहसुन का पेस्ट – T spoon (Garlic paste)

घी – 2 Table spoon (Ghee)

प्याज़ – 1 (Onion)

हल्दी – 1/2 T spoon (Turmeric powder)

दही – 200 m.l (Curd)

हरी मिर्च – 6 (Green chilli)

इलायची – 4 (Green Cardamom)

लौंग – 4 (clove)

दालचीनी – 2 इंच का टुकड़ा (Cinnamon)

तेज पता – 1 (Bay leaf)

गरम मसाला – 1/2 t spoon (Garam masala)

धनिया पाउडर – Table spoon (Coriander powder)

बादाम – 1/2 T spoon ( छोटे टुकड़ो में कटा हुआ ) (Almonds)

नमक – स्वादानुसार (Salt)

*विधि*

★ चिकन पीसेस को पानी से अछि तरह साफ कर लीजिये, अब चिकन में नीबू का रस, नमक, काली मिर्च पाउडर और लहसुन का पेस्ट डाल कर अछि तरह मिलाकर आधा घंटे के लिये के लिये छोड़ दीजिये, प्याज़ और हरी मिर्च को काट कर रख लीजिये.

★ अब एक कड़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये, अब उसमे कटा हुआ प्याज़ और हल्दी डाल कर भून कर निकाल लीजिये, भुना हुआ प्याज़ ठंडा होने के बाद प्याज और हरी मिर्च को मिक्सी में पीस लीजिये, अब इस पेस्ट को चिकन पीसेस में डाल कर मिला लीजिये, दही में बादाम पाउडर, धनिया पाउडर मिलाकर इस मिश्रण को भी चिकन पीसेस में डाल कर मिला लीजिये.

★ अब कड़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये, अब उसमे डालें इलायची, लौंग, दालचीनी, तेज पता डाल कर भुने, अब भिगो कर रखा हुआ चिकन पीसेस डाल कर अछि तरह मिलाकर ढककर बीच बीच में मिलाते हुये धीमी आंच पर पकाये, चिकन पकने के बाद गरम मसाला डाल कर मिलाये, अब करी को एक बाउल में निकाल लीजिये और ऊपर से बादाम के टुकड़ो से सजाये, गरमा गरम White Chicken कोरमा तैयार.

No comments:

Post a Comment